सनातन धर्म के ग्रंथों के श्लोक यहां नित्य दिये जाएंगे आप सभी जुड़ें।।
सनातन धर्म के ग्रंथों के श्लोक यहां नित्य दिये जाएंगे आप सभी जुड़ें।।

हिन्दू धर्म किसी एक व्यक्ति द्वारा प्रवर्तित धर्म नहीं है। इसका एक आधार वेदादि धर्मग्रन्थ हैं, जिनकी संख्या बहुत बड़ी है। ये सब दो भागों में विभक्त हैं-
(१) इस श्रेणी के ग्रन्थ श्रुति कहलाते हैं। ये अपौरुषेय माने जाते हैं। इसमें वेद की चार संहिताओं, ब्राह्मणों, अरण्यकों, उपनिषदों, वेदाङ्ग, सूत्र आदि ग्रन्थों की गणना की जाती है।इस श्रेणी के ग्रन्थ स्मृति कहलाते । ये ऋषि प्रणीत माने जाते हैं। इस श्रेणी में 18 स्मृतियाँ, 18 पुराण तथा रामायण व महाभारत ये दो इतिहास भी माने जाते हैं।आगम ग्रन्थ भी स्मृति-श्रेणी में माने जाते हैं।
भगवद्गीता तथा ब्रह्मसूत्र, उपनिषदों के साथ मिलकर वेदान्त की 'प्रस्थानत्रयी' कहलाते हैं।

"भागवत पुराण हिन्दुओं के अट्ठारह पुराणों में से एक है। इसे श्रीमद्भागवतम् या केवल भागवतम् भी कहते हैं। इसका मुख्य वर्ण्य विषय भक्ति योग है, जिसमें कृष्ण को सभी देवों का देव या स्वयं भगवान के रूप में चित्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त इस पुराण में रस भाव की भक्ति का निरुपण भी किया गया है। परंपरागत तौर पर इस पुराण के रचयिता वेद व्यास को माना जाता है।

भगवान विष्णु प्रधान होने के बाद भी यह पुराण विष्णु और शिव के अभिन्नता का प्रतिपादक है। विष्णु पुराण में मुख्य रूप से श्रीकृष्ण चरित्र का वर्णन है, यद्यपि संक्षेप में राम कथा का उल्लेख भी प्राप्त होता है।

महाभारत युद्ध आरम्भ होने के ठीक पहले भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जो उपदेश दिया वह श्रीमद्भगवद्गीता के नाम से प्रसिद्ध है। यह महाभारत के भीष्मपर्व का अंग है। गीता में 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं।[1]आज से (सन 2023) लगभग 5168 वर्ष पूर्व (3145 ई.पू.) पहले गीता का ज्ञान बोला गया था। गीता की गणना प्रस्थानत्रयी में की जाती है, जिसमें उपनिषद् और ब्रह्मसूत्र भी सम्मिलित हैं।

अठारह पुराणों में अग्नि पुराण (Agni Purana Hindi) अति प्राचीन पुराण और ज्ञान का विशाल भण्डार है। अग्निदेव ने यह पुराण सुनाते हुवे महर्षि वसिष्ठ को कहा था की –
आग्नेये हि पुराणेऽस्मिन् सर्वा विद्या: प्रदर्शिता:
भावार्थ:- ‘इस अग्नि पुराण में सभी विद्याओंका वर्णन है।

देवी भागवत पुराण, जिसे देवी भागवतम, भागवत पुराण, श्रीमद भागवतम और श्रीमद देवी भागवतम के नाम से भी जाना जाता है, देवी भगवती आदिशक्ति/दुर्गा जी को समर्पित एक संस्कृत पाठ है और हिंदू धर्म के अठारह प्रमुख महा पुराणों में से एक है जोकि महर्षि वेद व्यास जी द्वारा रचित है।

अध प्रास्ताविक-संहितामन्त्राणामकाराच्चनुक्रमणिका-वेदपारायणविध्यनुवाकसूत्राध्यायाटविकृति- याज्ञवल्क्यशिक्षा-प्रतिज्ञासूत्र-सर्वानुक्रमसूत्र-पारस्करगृह्यसूत्रादिसमलङ्कृता
|| शुक्लयजुर्वेदमाध्यन्दिनीयसंहिता ||
We use cookies to analyze website traffic and optimize your website experience. By accepting our use of cookies, your data will be aggregated with all other user data.